Thursday, 18 May 2017
मौसम और जलवायु
मौसम- किसी स्थान या प्रदेश की अल्पकालिक वायुमंडलीय दशाओं का सूचक अथवा योग है, मौसम जलवायु की अल्पकालीन दशाओं को प्रकट करता है है| वायुमंडल की दैनिक दशाएं जैसे -ताप,नमी ,वायु ,आद्रता अल्पकाल में ही परिवर्तित होते रहते हैं मौसम कहलाती है| मौसम क्षण- प्रतिक्षण परिवर्तित होता है रहता है|
जलवायु- जिस प्रकार मौसम वायुमंडल की अल्पकालिक दशाओं का सूचक है उसी प्रकार जलवायु वायुमंडल अर्थात मौसम के तत्वों की दीर्घकालीन अवस्थाओं का सूचक है| जलवायु दीर्घकालिक अवधि में मौसम के तत्वों (जैसे तापमान, वायुदाब ,आर्द्रता, वर्षा ,बादल ,वायु आदि) की औसत को प्रदर्शित करता है| अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान ने जलवायु के लिए 31 वर्षों की अवधि के मौसम का औसत उपयुक्त माना है|
मौसम और जलवायु के तत्व-
मौसम और जलवायु के मुख्य तत्व तापमान, वायदाब, वायु राशि, वर्षा,बादल आदि होते हैं सभी तत्व परिवर्तनशील होते हैं सभी तत्वों मैं वायुमंडल का तापमान आधारभूत एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें होने वाले तत्कालीन परिवर्तन अन्य तत्वों में भी परिवर्तन ला देते हैं जिससे मौसम भी परिवर्तित हो जाता है इस प्रकार मौसम अत्यंत गतिशील है|
मौसम और जलवायु में निम्नलिखित पांच तत्व महत्वपूर्ण होते हैं-
1- वायुमंडल का तापमान अथवा सूर्यताप
2- वायुमंडलीय दाब
3- पवन
4- वायुमंडलीय आद्रता
5- वर्षण जिनमें जल वर्षा, हिमपात, कोहरा, पाला, ओस, बादल आदि शामिल है|
Subscribe to:
Posts (Atom)
आईपीएल- 2020 संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस,आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोलकाता में संपन्न हुई। 73 स्थानों के लिए 338 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई है। ऑस्ट्रेलिया के...

-
अनाज संबंधित मापतौल - . 1 मुट्ठी - 62.5 ग्राम . 1 सेर. - 8 मुट्ठी - 500 ग्राम . 1 कूडी़ - ...
-
सड़क परिवहन तंत्र . पर्वतीय भौतिक संरचना के कारण उत्तराखंड के लगभग 40 प्रतिशत भू-भाग पर सड़कों का व...
-
◆ राज्य का लोक वाद्य- ढोल ( ढोल को वर्ष 2015 में राज्य का लोक वाद्य घोषित किया गया) ◆उत्तराखंड में प्रचलित जाने वाले लगभग 36 लोक वाद्य क...